Site icon Dainik Savera Times

महेंद्रगढ़: जवाहर लाल नेहरू नहर में मिला एक महिला का शव, इलाके में फैली सनसनी

महेंद्रगढ़: जिले में जवाहर लाल नेहरू नहर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुरजनवास गांव के पास बवानीया रोड पर हुई, जहां महिला ने लगभग साढ़े ग्यारह बजे नहर में छलांग लगाई। उसका शव एनबी-टू पंप के पास तैरता हुआ मिला।

स्थानीय पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई की और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। शव की पहचान करीब पचास वर्षीय रामकला पत्नी राजकुमार, निवासी सुंदरह थाना सदर कनीना के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल महेंद्रगढ़ भेजा। घटनास्थल पर मृतका के पति राजकुमार और अन्य परिजन मौजूद थे। बरहाल पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी है।

Exit mobile version