ऐलनाबाद: क्षेत्र के गांव हिमायूखेडा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में राजस्थान के कोटा में मौत हो गई। ऐलनाबाद के गांव हिमायूखेडा निवासी सरताज सिंह पुत्र कुलदीप सिंह पिछले 2 साल से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा था। 25 जनवरी को रेलवे स्टेशन पर ही उसने अपनी मां को फोन कर बताया था कि वह गांव आ रहा है लेकिन जब परिजनों ने सरताज को कुछ समय बाद दोबारा कॉल की तो पुलिस ने फोन उठाकर उन्हें घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन वहां पहुंचे। आज बहुत ही गमगीन माहौल में सरताज का अंतिम संस्कार किया गया।
सरताज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। 25 जनवरी की शाम करीब साढ़े 7 बजे सरताज ने अपनी मां को कॉल कर कहा था कि वह आज घर आ रहा है, लेकिन करीब 20 मिनट बाद परिजनों ने सरताज को दोबारा कॉल की। इस बार सरताज ने उनका फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद परिजनों ने फिर कॉल की, इस बार पुलिसकर्मी ने उनकी कॉल उठाई। पुलिस ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजन गाड़ी लेकर सिरसा से राजस्थान के लिए रवाना हुए। कागजी कार्रवाई पूरी कर 26 जनवरी को शव परिजनों को सौंपा गया। सरताज 10वीं के बाद पिछले 2 साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था।
उसकी जेईई के सिलेबस की पढाई पूरी हो गई थी। इसका पेपर अप्रैल में होना था। सरताज जेईई का सिलेबस कवर कर अब 12वीं की परीक्षा की तैयार में जुट गया था। सरताज ने 10वीं तक की पढ़ाई ऐलनाबाद में रहकर की। उसके पिता कुलदीप सिंह गांव में खेती-बाड़ी करते हैं। सरताज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। करीब 2 माह पहले पांच- छह दिन घर रहकर कोटा लौटा था। सोमवार रात को परिजन सरताज का शव लेकर गांव लौटे। आज बहुत ही गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...