Site icon Dainik Savera Times

महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले युवक की पेचकस से हत्या

कैथल: यहां करनाल रोड फाटक के पास एक युवक पर पेचकस से हमला कर उसकी कथित हत्या करने का मामला उजागर आया है। मामले में एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक बिल्डिंग के चौबारे से नीचे जमीन पर गिरता हुआ नजर आ रहा है लेकिन उसमें यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने अपनी जान बचाने के लिए स्वयं छलांग लगाई थी या उसे चौबारे से फैंका गया है। सीसीटीवी में दो युवक सीढ़ियों से पेचकस लेकर चढ़ते नजर आते हैं। जब पहली मंजिल के चौबारे से एक व्यक्ति नीचे जमीन पर गिरता है तो उसके तुरंत बाद वही दो युवक सीढ़ियों से नीचे उतरते नजर आते हैं।

साथ ही एक महिला भी नजर आती है जिस पर एक युवक थप्पड़ लगाते हुए नजर आता है। इस बीच पेचकस से घायल युवक चौबारे से नीचे जमीन पर गिरता है और 4 से 5 कदम चलते ही उसकी मौत हो जाती है। घटना के बाद कैथल एसपी उपासना, डीएसपी सुशील प्रकाश मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान कलायत के सुरेंद्र के रूप में हुई है। इस पूरे मामले में अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला के साथ मृतक सुरेन्द्र आपत्तिजनक हालत में था। अभी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकाडिर्ंग और आसपास तथ्य जुटाते हुए जांच शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी अनुसार जो युवक छत से गिरा तो वह अर्धनग्न अवस्था में था। इसकी रिकॉडिर्ंग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

युवक छत से गिरने के बाद पास की दुकान के एक शीशे के काउंटर से टकरा गया। उसके शरीर पर पेचकस जैसे हथियार से हमला होने के निशान भी मिले हैं। सूचना मिलते ही एसपी उपासना, डीएसपी सुशील प्रकाश व पुलिस की अन्य टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम में सबूतों को जुटा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में बढ़ी गर्मी, इस तारीख तक बारिश नहीं; जानें अगले कुछ दिनों के मौसम का हाल 

Exit mobile version