Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क दुर्घटना में Karnal के युवक ने America में गंवाई जान, कर्ज लेकर डंकी के रास्ते गया था विदेश

June 1, 2024

सड़क दुर्घटना में Karnal के युवक ने America में गंवाई जान, कर्ज लेकर डंकी के रास्ते गया था विदेश

करनाल: सड़क दुर्घटना में करनाल के युवक की अमेरिका में मौत होने की खबर सामने आयी है। एक कार की जोरदार टक्कर से राहुल नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई पिता ने 50 लाख कर्ज लेकर डंकी के रास्ते युवक को अमेरिका भेजा था । करनाल स्तिथ बलड़ी गांव के रहने वाले युवक की अमेरिका के वाशिंगटन में मौत हो जाने से गांव बलड़ी में मातम पसर गया है।

परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक युवक राहुल पार्सल अमेरिका में डिलीवरी का काम करता था जिसकी उम्र 23 वर्ष थी। काम के दौरान उसकी गाड़ी को एक कार ने टक्कर मार दी। युवक के शव को भारत लाने के लिए अमेरिका में युवकों द्वारा कोशिश की जा रही है जिसके लिए वो डोनेशन एकत्रित कर रहे है। राहुल के परिजनों से ली गई जानकारी के मुताबिक परिवार मौजूदा समय में करनाल के इलाका बसंत बिहार में रहता है।

30 मई की रात 9:00 बजे राहुल सड़क पर लगी रेड लाइट के पास अपनी गाड़ी में था। इस दौरान दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से एक कार ने राहुल की गाड़ी को हिट कर दिया। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल के परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है की कर्ज लेने के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है और बेटे के शव को भारत लाने के लिए सरकार उनकी मदद करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें