Site icon Dainik Savera Times

ग्राउंड में दौड़ लगाते समय हार्ट अटैक आने से युवक की दर्दनाक मौत

ऐलनाबाद : क्षेत्र के गांव नीमला में ग्राउंड में प्रैक्टिस कर रहे एक 26 वर्षीय युवक की अचानक हार्ट अटैक होने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव नीमला निवासी सुल्तान पुत्र पृथ्वी राज कंडेला हरियाणा पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल तैयारी कर रहा था। रोजाना की तरह ही वह जब गांव के ग्राउंड में जाकर दौड़ लगा रहा था तो उसको अचानक हार्ट अटैक आ गया। वह अचानक दौड़ते समय ग्राउंड में ही गिर पड़ा। उसके साथ दौड़ लगा रहे दोस्तों ने उसे संभाला लेकिन हार्ट अटैक की वजह से सुल्तान कडेला की मौके पर ही मौत हो गई। उसको ऐलनाबाद के एक निजी अस्पताल में लाया गया यहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक सुल्तान तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसकी मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया।

Exit mobile version