Site icon Dainik Savera Times

अंबाला में फिल्मी अंदाज में की गई युवक की पिटाई; हाथ जोड़ती रही महिला, डंडे बरसाते रहे बदमाश

अंबाला: शहर के अशोक विहार में दोनों हाथ और पैर पकड़कर डंडों से युवक को बेरहमी और फिल्मी अंदाज में पीटते हुए एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है। वायरल फुटेज में करीब एक से डेढ़ मिनट तक चार हमलावर एक युवक को डंडों से तब तक पीटते हैं जब तक की वह थक नहीं जाते।

एक बार थकने के बाद दोबारा से युवक घर में घुसते हैं और फिर से युवक पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाते रहते हैं। घर के गेट के बाहर खड़ी महिला हमलावरों के आगे हाथ जोड़कर युवक को न मारने की गुहार लगा रही है। लेकिन हमलावर नहीं सुन रहे। महिला के गिड़गिड़ाने की आवाज सुनकर एक अन्य महिला भी मौके पर आ जाती है।

वो भी आरोपितों से ऐसा न करने के लिए प्रार्थना करती है लेकिन हमलावर युवक को पीटते रहते हैं और वीडियो बनाते रहते हैं। मन की पूरी तसल्ली करने के बाद हमलावर अपनी एक्टिवा और मोटरसाइकिल पर सवार होकर चले जाते हैं। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version