Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में एक युवक की हत्या कर शव को नहर किनारे जलाया

January 29, 2024

यमुनानगर में एक युवक की हत्या कर शव को नहर किनारे जलाया

सवेरा न्यूज; यमुनानगर: नहर के पास मार कर एक युवक को जला दिया, जिसकी पहचान कुरूक्षेत्र के गांव मेहरा निवासी 27 वर्षीय राजन के नाम से हुई है। पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टामर्टम के लिए सिविल हस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। सदर यमुनानगर प्रभारी जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक का जला हुआ शव पश्चिमी यमुना नहर किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की जांच की। सामने आया कि मारने के बाद शव को जलाया गया है। शव पूरी तरह से जला होने के कारण पहचान नहीं हो सकी। जैसे तैसे बाद में शव की पहचान हो गई। मृतक की पहचान कुरूक्षेत्र के मेहरा निवासी 27 वर्षीय राजन के नाम से हुई है। मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। मृतक के पित महेन्द्र ने शव की पहचान की है। मौके पर फोरेंसिंग टीम ने आकर आस-पास से तथ्य जुटाये। थाना सदर प्रभारी जोगिन्द्र ने बताया कि मृतक के पिता के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्टामर्टम के लिए सिविल हस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीआईए की विभिन्न टीमें मामले में जांच कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें