Site icon Dainik Savera Times

एक युवक को अज्ञात Bike सवारों ने मारी गोली, Karan Singh Dalal के समर्थकों पर लगे आरोप

पलवल: जिले में चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव किठवारी की है। जहां दिनेश नाम के युवक को अज्ञात बाइक सवार युवकों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया।

दिनेश दलाल भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गौरव गौतम का समर्थक है जिसे पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी करण सिंह दलाल के समर्थकों के द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही थी। घटना के बाद घायल दिनेश दलाल को उपचार के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में ले जाया गया। अपने समर्थक को लगी गोली की सूचना के बाद भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम मौके पर पहुंचे और घायल का हाल-चाल जाना।

Exit mobile version