Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी में विधवा भाभी के साथ रिलेशनशिप में रहे युवक ने की खुदकुशी,परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

April 20, 2024

भिवानी में विधवा भाभी के साथ रिलेशनशिप में रहे युवक ने की खुदकुशी,परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

भिवानी(अभिषेक ठाकुर): बैंक कॉलोनी में विधवा भाभी के साथ रिलेशनशिप में रह रहे 26 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा परिजनों के ब्यान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

मृतक युवक के शव के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों का बोर्ड गठित किया गया है। मृतक युवक की मां संतोष ने उसके बेटे को मार कर फंदे पर लटकाए जाने का संगीन आरोप लगाया है। हांसी निवासी संतोष ने बताया कि उसके बड़े बेटे विक्की की 13-14 साल पहले मौत हो गई थी। विक्की ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।

विक्की की पत्नी पूजा उसके बाद अपने घर चली गई थी। वहां से करीब 6 माह पहले वह उनके घर आई थी। इसके बाद वह रिश्ते में अपने देवर लगने वाले 26 वर्षीय बादल के साथ भिवानी के तोशाम में आकर रहने लगी। तोशाम से फिर हांसी आ गई। कुछ दिन वहां रहने के बाद पूजा बादल को अपने साथ लेकर भिवानी की बैंक कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रिलेशनशिप में रहने लगी।

आज सूचना मिली कि बादल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बादल की मां संतोष ने बताया कि वह भिवानी पहुंचे तो उनका बेटा फांसी पर लटका हुआ था और चारपाई उसके नीचे लगी हुई थी। उसका पूरा शरीर चारपाई पर था। जिससे साफ लग रहा था कि उसकी हत्या कर आत्महत्या दिखाने के लिए फांसी पर लटकाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें