Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल में कार चलाना सीख रहे युवक ने पांच युवकों को मारी टक्कर, 2 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

January 5, 2025

कैथल में कार चलाना सीख रहे युवक ने पांच युवकों को मारी टक्कर, 2 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के कैथल में एक सफेद रंग की कार में गाड़ी चलाना सीख रहे युवक ने 5 लोगों को टक्कर मार दी। पांचों कुर्सियों पर बैठ कर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच वहां एक बेकाबू कार आई और पांचों को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। टक्कर लगते ही 3 घायल वहीं उछल कर गिर पड़े, जबकि 2 घायलों को कार आगे तक घसीटते हुए ले गई।

 

मामला चिका अनाज मंडी का है। पांचों युवक अनाज मंडी में मुनीम का काम करते है। घायल युवक धूप सेकने के लिए दुकान से बाहर कुर्सी डाल कर बैठे बातचीत कर रहे थे। आरोपी कार चालक नौसिखिया था। वह मंडी में ही गाड़ी चलाना सीख रहा था। कार में एक अन्य युवक भी था। जो उसे गाड़ी चलाना सीखा रहा था। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पैर रख दिया। जिस कारण से कार बेकाबू हो गई।

 

युवक ने कार पर जब तक काबू किया तब तक कार पांच लोगों को टक्कर मार चुकी थी। 3 घायल युवक वही जमीन पर टक्कर लगते ही उछल कर गिर पड़े। जबकि 2 को कार ने आगे तक घसीटा, एक युवक कार के बोनट पर उछलता रहा। बाद में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

 

हादसे की आवाज सुन आसपास के लोगों ने मौके पर पर पहुंच कर युवकों को पकड़ लिया। जबकि युवक कार से निकल कर घायलों की सहायता ही कर रहे थे। 2 घायलों की हालत गंभीर है। जिनका इलाज चिका के सरकारी अस्पताल में किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें