यमुनानगर: उप पुलिस अधीक्षक, रादौर आशिष चौधरी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बतलाया कि दिनांक 19.07.2025 को थाना छप्पर के गांव हरगढ़ में एक बुर्जग महिला की सदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के सबंध में परिवाद की जांच अपराध शाखा-1 यमुनानगर द्वारा अमल में लाई जा रही थी, जांच के बाद हत्या का मामला पाया जाने पर मुकदमा न0 6 दिनांक 06.01.2026 थाना छप्पर में दर्ज करके अनुसधांन अपराध शाखा-1 यमुनानगर द्वारा अमल में लाया जा रही है।
जिसमें प्रभावी कार्यवाही करते हुये प्रभारी अपराध शाखा-1 यमुनानगर, राज कुमार द्वारा गठित पुलिस टीम जिसमें उप निरीक्षक कपिल कुमार, मुख्य सिपाही कुलदीप, बृजपाल व जगीर सिंह की टीम ने कल दिनांक 09.01.2026 को इस हत्या की वारदात के मुख्य आरोपी राजेश कुमार पुत्र मांगे राम वासी गांव मामली कला को गांव तिम्हों के पास से काबू किया है। जिसने पूछताछ पर बतलाया कि उसने यह वारदात अपनी प्रेमिका शिवानी के साथ मिलकर की है, शिवानी आरोपी के ही गांव की रहने वाली है और शिवानी की करीब दो वर्ष पहले जितेन्द्र वासी गांव हरगढ़ से शादी हो गई थी।
आज आरोपी राजेश कुमार की निशानदेही पर वारदात में शामिल आरोपिया शिवानी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बतलाया है कि आज आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है एंव आरोपियों से गहनता से पूछताछ करके इस वारदात के हर पहलू से तफतीश की जा रही है और आरोपियों से हत्या में प्रयोग किए गए हथियारों/साधनों की बरामदगी की जाएगी।

