Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

खिड़की वीरान गांव में बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत होने पर परिजनों से मिले AAP प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता

March 4, 2024

खिड़की वीरान गांव में बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत होने पर परिजनों से मिले AAP प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता

कुरुक्षेत्र : आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से “इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने सोमवार को बाबैन क्षेत्र के खिड़की वीरान गांव पहुंचकर बिजली गिरने से मां-बेटे की मौत होने पर परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में आम आदमी पार्टी परिवार के साथ खड़ी और खट्टर सरकार से परिवार का आर्थिक सहायता देने की मांग करती है।

उन्होंने कहा कि 28 साल के युवा रमन सैनी और 52 वर्ष की उसकी माँ सरोज खेत में काम करते हुए बिजली गिरने से अचानक परमात्मा में विलीन हो गए। परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है और हरियाणा सरकार सुध नहीं ले रही है। रमन का दो साल का बेटा है जिसके गुर्दे में छेद बताया जा रहा है। आज मैं परिवार के दुख में शामिल होने के लिए आया हूं। उस बच्चे के पिता और चाचा के आंसू रुक नहीं रहे। क्योंकि एक पिता और पति 8 फीट की दूरी पर खड़ा अपने बच्चों का जलता हुआ देखता रहा, लेकिन बचा नहीं पाया। इस दुख की घड़ी में मैं परिवार के साथ हूं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार देश के किसी भी हिस्से से नागरिक आए उनका इलाज मुफ्त करती है।रमन के बेटे के इलाज के लिए मैं हर प्रकार की मदद के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा सरकार से पंजाब और दिल्ली की तर्ज पर परिवार को एक करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि व मृतक की पत्नी सरकारी नौकरी देने की मांग करता हूं और इसके लिए मैं मुख्यमंत्री खट्टर को चिट्ठी लिखकर प्रार्थना करूंगा की परिवार की तरफ ध्यान दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें