Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी में आप पार्टी ने सरकार को घेरा, कहा- बेटियां हैं देश की शान

May 6, 2023

भिवानी में आप पार्टी ने सरकार को घेरा, कहा- बेटियां हैं देश की शान

भिवानी: यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खिलाड़ी जंतर मंतर पर लगातार 13 -14 दिनों से धरना दे रहे हैं। मामले में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ विपक्ष भी कुश्ती संघ अध्यक्ष को गिरफ्तार करने व खिलाड़ियों को न्याय देने की मांग कर रहा है।लेकिन गिरफ्तारी न होने पर वर्तमान सरकार को घेरा जा रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खिलाड़ियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भिवानी में कैंडल मार्च निकाला और न्याय की मांग की।

इस मौके पर आप कार्यकर्ताओं ने वर्तमान सरकार को घेरते हुए कहा कि बेटियां देश की शान हैं लेकिन सरकार बाहुबली गुंडे को गिरफ्तार नहीं कर रही है।उन्होंने कहा कि इसका प्रचार गांव गांव जाकर किया जाएगा और महिलाओं व विभिन्न संगठनों को एकत्रित करके दिल्ली में धरनारत बेटियों को आशीर्वाद देने पहुंचेगे।उन्होंने जनता से कहा कि वर्तमान सरकार यदि इस तरह नहीं मान रही है तो चुनाव में वोट के तरीके से समझाओ।वहीं उन्होंने अध्यक्ष को गिरफ्तार करते हुए बेटियों को न्याय दिलाने की मांग की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें