Site icon Dainik Savera Times

“AAP” नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष इंदु शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित, इंदु ने लोगों का जताया आभार

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रदेश ज्वाईनिंग कमेटी की सदस्या इंदु शर्मा ने कहा कि वे क्षेत्रवासियों के इस स्नेह एवं सम्मान को हमेशा याद रखेंगी और समय आने पर इसका एहसान भी चुकाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि मूवमेंट है और ये मूवमेंट फॉर दी पीपल्स-बॉय द पीपल्स है।

जिसका उद्देश्य सिर्फ राजनीति के माध्यम से आम आदमी के हितों के लिए लडऩा है। इंदु शर्मा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली और पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य, नौजवानों को रोजगार, महिलाओं को सुविधा, जवानों का सम्मान और किसान को उनका अधिकार दिलाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने कम समय में इतना काम कर दिखाया है, जो हरियाणा भाजपा और दूसरी पार्टियों की सरकार पिछले 57 वर्षो में भी नहीं कर पाए… उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले करीबन साढ़े 9 वर्षो के शासनकाल के दौरान जनता की परेशानियां ही बढ़ाने का काम किया है।

जिसके चलते प्रदेश का हर वर्ग भाजपा से परेशान है और आप आदमी पार्टी को एक बेहतर विकल्प के रूप में देख रहा है। उन्होंने दावा किया आने वाला समय आप का होगा और आप की सरकार बनने पर हर वर्ग के उत्थान एवं हित की योजनाएं बनाई जाएगी।

Exit mobile version