Site icon Dainik Savera Times

AAP की हरियाणा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष Ashok Tanwar समर्थकों के साथ BJP में हुए शामिल

नई दिल्ली : AAP की हरियाणा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर समर्थकों के साथ BJP में शामिल हुए हैं। अशोक तंवर काे मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने शामिल करवाया हैं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने कहा, कि “PM मोदी जो भी गारंटी देते हैं, उसे पूरा करते हैं। चाहे वे किसी भी रूप में हो। हमने बहुत से लोगों को देखा है, जो बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर तो लगाते हैं, लेकिन बाबा साहेब के संविधान में उनका कोई विश्वास नहीं है। वे लोग केवल छल-कपट के माध्यम से धोखा देने में लगे हुए हैं। ऐसे धोखेबाजों को 2024 में जनता सबक सिखाने का काम करेगी।”

Exit mobile version