Site icon Dainik Savera Times

15 दिसंबर से हरियाणा में आप की बदलाव यात्रा शुरू होगी शुरू

कुरुक्षेत्र:- आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा ने रविवार को आम आदमी पार्टी के ज़िला कार्यालय से प्रेस वार्ता की। उनके साथ ज़िला के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।जिलाध्यक्ष जगबीर जोगनाखेड़ा ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा निकलेगी। “इब हरियाणा के लाल ने एक मौका केजरीवाल ने” के नाम से प्रदेश की 90 विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकाली जाएगी। 15 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे।

उन्होंने बताया कि सिरसा से शुरू होने वाले यात्रा का नेतृत्व डॉ. अशोक तंवर करेंगे। महेंद्रगढ़ से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व अनुराग ढांडा करेंगे। कालका से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व चौ. निर्मल सिंह करेंगे जबकि फरीदाबाद से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व डॉ. सुशील गुप्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि फरीदाबाद से शुरू हुई यात्रा जींद में खत्म होगी। सिरसा से शुरू हुई यात्रा भिवानी में और कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत में और महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा कैथल में खत्म होगी। इसके तहत 90 विधानसभाओं का दौरा किया जाएगा।

Exit mobile version