Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्र आरती बनी लैफ्टिनेंट

April 2, 2024

जींद के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्र आरती बनी लैफ्टिनेंट

जींद: राजकीय महिला महाविद्यालय जींद के विज्ञान की संकाय की पूर्व छात्र कुमारी आरती का कमांड हॉस्पिटल लखनऊ में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। आरती ने 2019 से 2022 के सत्र के दौरान राजकीय महिला महाविद्यालय से बीएससी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की। वह इसके साथ-साथ नेट की प्रतियोगी परीक्षा में भी लगी रही। उनके अथक परिश्रम का ही परिणाम रहा कि 2021 में उनका गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज तिरुवन्नतपुरम में नीट के माध्यम से चयन हो गया, परंतु उन्होंने वहां प्रवेश न लेकर अपनी तैयारी जारी रखी।

अगले वर्ष पुन उनका भोपाल मेमोरियल अस्पताल व रिसर्च सेंटर भोपाल में नीट के माध्यम से चयन हो गया परंतु छात्र की जिद्द थी मिलिट्री हॉस्पिटल में ज्वाइन करने की और आरती की मेहनत रंग लाई तथा उन्होंने 2023 में नीट की परीक्षा में 645 अंक लेकर एमएनएस के लिए आवेदन किया और अक्टूबर 2023 में उनका चयन कमांड हॉस्पिटल लखनऊ कैंट में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ। आरती की कमीशनिंग 2027 में हो जाएगी। प्राचार्य जय नारायण जय रावत ने कहा की लगन व परिश्रम से सही दिशा में किया गया प्रयास अवश्य रंग लाता है।

ऐसी उपलब्धि अन्य छात्रओं के लिए भी प्रेरणा स्नेत है। छात्र ने इसका श्रेय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य जयनारायण गहलावत तथा विज्ञान संकाय के प्रोफेसरों को विशेष रूप से वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष संजय अरोड़ा तथा रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष गुरदीप को दिया, जिनके मार्गदर्शन व दिशा-निर्देशन में वह अंतत अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने में सफल रही और साथ-साथ अपनी बीएससी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रेस प्रवक्ता डॉ. सुमिता आशरी तथा रवि कुमार उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें