यमुनानगर: इंस्टाग्राम आईडी पर खिलौनानुमा हथियार के साथ आई लव मोह मद लिखकर हिंदुओं के बारे में अभ्रद टिप्पणी किए जाने के विरोध में बीती रात हिंदू संगठनों ने बूडिया थाने में हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया। बाद में पुलिस ने समुदाय विशेष के तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गांव अमादलपुर निवासी राहुल राणा ने बताया कि इंस्टाग्राम आईडी पर रविवार शाम को एक पोस्ट डाली गई जिसमें खिलौनानुमा हथियार लिए तीन युवकों के फोटो लगे थे और आई लव मोह मद लिखकर हिंदूओं के बारे में अभद्र टिप्पणी की गई थी।
जब उन्होंने ये पोस्ट देखी तो गांव के अन्य लोगों को इस बारे में बताया गया। इस दौरान गांव के लोग भडक गए। इस बारे में सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने पहले गांव में हंगामा किया। बाद में सभी लोग बूडिया थाने पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बूडिया थाने के गेट पर बैठकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि हिंदूओं के खिलाफ अभ्रद टिप्पणी करने वाले गांव के ही अनस, अरमान व अमन है।
आरोपियों को जल्द गिर तार किया जाए। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर हिंदूओं के साथ-साथ सरकार के बारे में भी गलत भाषा का प्रयोग किया है। हंगामे की सूचना मिलते ही जगाधरी डीएसपी राजीव मिगलानी, बूडिया थाना प्रभारी सुरेश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समा कर शांत किया। बाद में पुलिस ने राहुल राणा की शिकायत पर आरोपी अनस, अरमान व अमन के खिलाफ़ 196(1), 299, 351(2) बीएनएस, आ र्ज एक्ट, 1959 व 67 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।