Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

ACB ने 20 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार के कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

November 17, 2026

ACB ने 20 हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार के कंप्यूटर ऑपरेटर को किया गिरफ्तार

सोनीपत : एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तहसीलदार कार्यालय का कंप्यूटर को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को मिनी सचिवालय स्थित तहसीलदार कार्यालय के सामने बने ऑफिस से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम मौके पर कार्रवाई में जुटी हुई है। एसीबी की टीम ने मंगलवार को सोनीपत के मिनी सचिवालय में कार्रवाई की। टीम ने तहसीलदार कार्यालय के सामने बने ऑफिस में दबिश देकर ऑपरेटर को 20 हजार रुपए रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान मंजीत दहिया के रूप में हुई है। मंजित ने जमीन तक्सीम के नाम पर रिश्वत मांगी थी। गांव कुमासपुर निवासी शिकायतकर्ता जोगेंद्र ने बताया कि गांव मुरथल में उनकी कुल 5 कनाल जमीन है। इसमें उनके हिस्से 2 कनाल 6 मरले जमीन आती है। जमीन की तकसीम और सनद तैयार करवाने के लिए वह तहसीलदार कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें