Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ACB टीम ने 90 हजार की रिश्वत लेते गन्नौर तहसील के पटवारी को किया गिरफ्तार

October 6, 2026

ACB टीम ने 90 हजार की रिश्वत लेते गन्नौर तहसील के पटवारी को किया गिरफ्तार

गन्नौर : भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भिवानी एसीबी की टीम ने गन्नौर तहसील में तैनात हल्का पटवारी को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गांव बेगा निवासी पटवारी सचिन के रूप में हुई है। जो हाल में उम्मेदगढ गाँव के पटवारी है एसीबी टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीबी इंस्पैक्टर जगजीत सिंह के अनुसार एक कंपनी ने बैंक से लोन लिया था।

लोन से संबंधित संपत्ति के राजस्व रिकॉर्ड और फर्द में बैंक ऋण का इंद्राज किया जाना था। आरोप है कि यह इंद्राज करने के एवज में हल्का पटवारी सचिन ने कंपनी से जुड़े व्यक्ति से रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार पटवारी ने पहले दो लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद एक लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद कंपनी के व्यक्ति ने मामले की शिकायत भिवानी एसीबी को दी।

शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना बनाई। तय योजना के तहत सोमवार को शिकायतकर्ता 90 हजार रुपये की रिश्वत लेकर पटवारी के पास पहुंचा। जैसे ही पटवारी ने रकम ली, एसीबी की टीम ने उसे गन्नौर तहसील परिसर से रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी टीम आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। आरोपी पटवारी को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें