Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा ACB टीम ने फरीदाबाद में रिश्वत लेने के आरोप में बिजली वितरण निगम कार्यालय के दो अधिकारियों सहित निजी व्यक्ति को किया गिरफ्तार

August 22, 2024

हरियाणा ACB टीम ने फरीदाबाद में रिश्वत लेने के आरोप में बिजली वितरण निगम कार्यालय के दो अधिकारियों सहित निजी व्यक्ति को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के दो कमर्शियल असिस्टेंट नामतः श्याम सुंदर,राकेश तथा एक निजी व्यक्ति बृजपाल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया । आरोपी श्याम सुंदर तथा राकेश द्वारा निजी व्यक्ति बृजपाल के माध्यम से शिकायतकर्ता से 130000 रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसमें से आरोपी बृजपाल को एसीबी की टीम ने 110000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता के परिचित पर लगाए गए बिजली चोरी के जुर्माने को कम करने के बदले में रिश्वत की मांग की गई थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के दो सीए राकेश तथा श्याम सुंदर द्वारा शिकायतकर्ता पर लगाए गए बिजली चोरी के जुर्माने को कम करने के बदले में 130000 रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। इन दोनों आरोपियों द्वारा निजी व्यक्ति बृजपाल के माध्यम से रिश्वत की मांग की गई थी। सूचना के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपियो को पकड़ने के लिए योजना बनाई और निजी व्यक्ति बृजपाल को 110000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह पूरी कार्रवाई पूरी पारदर्शिता बरतते हुए निष्पक्ष रूप से की गई।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ फरीदाबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करते हुए आरोपियो की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें