Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ACB की टीम ने ₹580000 की रिश्वत लेते बिचौलिये को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

October 25, 2024

ACB की टीम ने ₹580000 की रिश्वत लेते बिचौलिये को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज हिसार जिला के उकलाना के रहने वाले बिचौलिये रशपाल को 580000 की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में सीआईए-2,हिसार में तैनात अन्य आरोपियों नामतः इंस्पेक्टर कपिल सिहाग, कांस्टेबल अजय, रमेश ढाका तथा अन्य आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में आवश्यक सबूत जुटाते हुए जांच की जा रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता को हिसार में दर्ज एक अन्य मामले में आरोपी बनाने का डर दिखाते हुए रिश्वत की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उक्त आरोपियों द्वारा बिचौलिये रशपाल के माध्यम से 17,50000 रुपए की रिश्वत की मांग की जा रही है। एसीबी की टीम ने सभी तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपी रशपाल को ₹580000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह पूरी कार्रवाई गवाहों के समक्ष पारदर्शिता के साथ की गई। आरोपियों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो, हिसार पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें