Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

ACB की टीम ने 50 करोड रू से अधिक सरकारी राशी गबन के मामले में स्टैनो विवेक कुमार को किया गिरफतार

February 6, 2025

ACB की टीम ने 50 करोड रू से अधिक सरकारी राशी गबन के मामले में स्टैनो विवेक कुमार को किया गिरफतार

पंचकुला: ए.सी.बी. की फरीदाबाद टीम ने आज दिनंाक 6.2.2025 को उपरोक्त गबन राशी मामले में आरोपी विवेक कुमार, स्टैनो डी.सी. रेट कार्यालय बी.डी.पी.ओ. हसनपुर, जिला पलवल को उसके विरूद्व गबन प्रकरण मामले में प्राप्त साक्ष्यो/तथ्यो के आधार पर गिरफतार किया है। आरोपी विवेक ने पूछताछ पर बताया कि आरोपी राकेश लिपिक कार्यालय बी.डी.पी.ओ. हसनपुर जिला पलवल उसका सगा जीजा है और राकेश द्वारा ही उसको वर्ष 2019 में कार्यालय बी.डी.पी.ओ. हसनपुर में लगवाया था। इसके अतिरिक्त आरोपी द्वारा यह भी बताया गया कि उपरोक्त गबन राशी मामले बारे उसको पहले से ही जानकारी थी और राकेश आरोपी द्वारा गबन राशी में से अपने ड्राईवर दीपक के नाम से बनाई गई फर्म से 38,50,000/-रू. उसक उसके बैंक खाता में डाले थे और उसके द्वारा कुल 38,50,000/- अपने खाता से निकालकर नकद आरोपी राकेश को वापिस दिये थे।

इसके अतिरिक्त आरोपी विवेक कुमार ने यह भी बताया गया कि जब भी उसका जीजा राकेश गबन राशी में से आरोपी शमशेर सिंह सेवानिवृत एस0ओ0 कार्यालय निदेशक, विकास एंव पंचायत विभाग हरियाणा को दी जाने वाली हिस्सा राशी देने के लिये चण्डीगढ ड्राईवर दीपक के साथ जाता था तो वह भी साथ ही जाता था तथा वे सभी 2/3 दिन रेडिसन होटल मोहाली व रेडिसन ब्लू होटल, जीरकपुर में ठहरते थे।

इसके अतिरिक्त आरोपी विवेक द्वारा यह भी बताया गया कि वह अपने जीजा राकेश, शमशेर व राकेश के ड्राईवर दीपक के साथ माह अप्रैल 2023 में हवाई जहाज से गोवा भी गया था जहाँ वो होटल ताज रिजोर्ट में रूके थे। वहां पर सभी ने साथ बैठकर जिलों/ब्लाक को पंचायत विभाग से मिलने वाले फंडस में हेरा-फेरी करने की योजना बनाई थी। उसके बाद भी ये सभी वर्ष 2024 में माह जनवरी, अप्रैल, जुलाई, अगस्त व नवम्बर में भी गोवा घूमने गये थे जहां पर ज्यादातर होटल ताज रिजोर्ट व होटल रेडिसन में रूके।

आरोपी विवेक को माननीय सी.जे.एम. न्यायालय, पलवल के सम्मुख आज दिनांक 6.2.2025 को पेश किया गया। जिस पर माननीय न्यायालय के आदेश उपरान्त आरोपी विवेक कुमार को जिला जेल पलवल में बंद करवाया गया।

ये भी पढ़ें :- ‘ये पत्नी के लिए वफादार नहीं होते’, सेना के जवानों पर कमेंट करने वाली इंफ्लूएंसर इशिता पुंडीर पर FIR

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें