Site icon Dainik Savera Times

ACB टीम ने तहसीलदार के रीडर को 25 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

इसराना: पानीपत जिले में इसराना की तहसील कार्यालय में उस समय भगदड़ मच गई जब तहसीलदार का रीडर इंद्रजीत सिंह 25 हजार रुपए एसीबी की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बता दें की गांव माड़ी के नवीन ने अपनी जमीन के तकसीम का मुकदमा इसराना तहसील में कर रखा है। जिसमें तहसीलदार के रीडर इंद्रजीत सिंह ने नवीन से एक लाख रुपए देने के लिए कहा। जिसमें दोनों के बीच 50 हजार रुपए पर सहमति बनी। जिसमें 25 हजार पहले ओर 25 हजार काम होने के बाद देने थे। वहीं नवीन ने इसकी सूचना एसीबी को दी। एसीबी की टीम ने नोटों को सीरियल लगाकर ओर पाउडर लगा कर नवीन को दिये।

जिसके बाद नवीन ने तहसील कार्यालय में 25 हजार रुपए इंद्रजीत सिंह को दिये ओर टीम को ईशार कर दिया। ईशारा मिलते ही तुरन्त इंद्रजीत सिंह को पकड़ लिया ओर उसके पास से 25 हजार रुपए पाउडर लगे बरामद हुए। इसके साथ-साथ 20 हजार रुपए अन्य भी बरामद हुए। जिसके बाद तहसील कार्यालय इसराना में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि तहसीलदार भी कार्यालय छोड़ कर चले गए। वहीं इस बारे में नवीन मांड़ी का कहना है कि खेत के तकसीम का केस काफी समय से अटक पड़ा था। बार-बार इंद्रजीत सिंह रुपयों की डिमांड कर रहा था। उसने 50 हजार मांगे थे जिसके बाद यह पूरी प्लानिंग कर आज उसे रंगे हाथों पकड़वाया गया।

ये भी पढ़ें :- बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, सीएम नीतीश कुमार और नितिन नबीन पर सभी की नजरें

Exit mobile version