Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में ट्रक और कारों के बीच हादसा, चार कारें आपस में भिड़ी, डंपर ने अचानक मारा था कट

March 18, 2025

करनाल में ट्रक और कारों के बीच हादसा, चार कारें आपस में भिड़ी, डंपर ने अचानक मारा था कट

हरियाणा के करनाल के शाहपुर गांव में भीषण हादसा हो गया। हादसे में 4 कारें आपस में भीड़ गईं। हादसे के दौरान डंपर के कट मारने के कारण पीछे से आ रहे ट्रक ने गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चार कारें आपस में टकरा गई।

 

हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोग भयावह हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों से हुई पूछताछ में बताया गया कि हादसा ट्रक चालकों की लापरवाही के चलते हुई थी।

 

हालांकि हादसे में किसी व्यक्ति को गंभीर रूप से चोट नहीं आई है। लेकिन हादसे में गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। हादसे की मुख्य वजह ट्रक की लापरवाही को बताया जा रहा है।कार चालकों ने बताया कि आगे चले रही वेन्यू कार के आगे एक डंपर चल रहा था। जो मिट्टी से भरा हुआ था।

 

जिसके बाद जैसे ही डंपर ने कट मारा, उसके पीछे चल रही वेन्यू ने अचानक ब्रेक लगा दिए। वेन्यू के ब्रेक लगाते ही उसके पीछे चल रही 3 गाड़ियां भी अचानक रुक गई। लेकिन वाहनों के पीछे चल रहे ट्रक ने लापरवाही दिखाते हुए बिना ब्रेक लगाए सीधे एक गाड़ी में टक्कर मार दी।

 

सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की जांच करने के बाद बताया कि घटना ट्रक चालक की लापरवाही के चलते घटित हुई थी। 4 कारे आपस में भिड़ने के चलते हादसा घटित हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें