Site icon Dainik Savera Times

कंटेनर के पलट कर रॉन्ग लेन में जाने से हादसा, दो लोगों के पैर टूटे, दो की हालत गंभीर

पानीपत में एक ट्राले ने बेकाबू होकर एक हरियाणा रोडवेज बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक, परिचालक और दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हादसा जीटी रोड फ्लाईओवर पर कंटेनर के डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में जाने से हुआ था।

हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ था। जिसके बाद सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके अलावा कंटेनर चालक मौके से वाहन को सड़क पर छोड़ कर भाग गया।

चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बहादुरगढ़ डिपो बस चालक दिनेश ने बताया कि वह झज्जर जिले के बापडोदा के रहने वाले है। दिनेश ने बताया कि परिचालक अमित के अलावा बस में कुल 15 लोग सवार थे। जब बस यमुना एनक्लेव के पास पहुंची तो दूसरी लेन से असंतुलित हो कर एक कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी।
कंटेनर पलट कर डिवाइडर के दूसरी तरफ चला गया, और बस से टकरा गया। पीछे से आ रही थार गाड़ी भी अचानक हुए हादसे के चलते बुआ से टकरा गई। परिचालक और एक सवारी का पैर टूट गया है। एक सवारी को मुंह में गंभीर चोट आई है। वहीं चालक के पैर में चोट लगी हैं।

राहगीरों द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कंटेनर और बस को एक तरफ कर यातायात सुचारू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंटेनर चालक मौके से फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version