Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में देर रात दीवार ढहने से हादसा, मलबे में दबे कई मजदूर, स्थानीय लोगों ने की मदद, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, एक की हालत गंभीर

June 24, 2025

गुरुग्राम में देर रात दीवार ढहने से हादसा, मलबे में दबे कई मजदूर, स्थानीय लोगों ने की मदद, 2 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, एक की हालत गंभीर

गुरुग्राम में देर रात दीवार गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। बसई गांव में रात में दीवार के पास आराम कर रहे श्रमिकों के ऊपर अचानक दीवार ढह गई। जिसके नीचे कुछ श्रमिक दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मलबे में दबे कुछ लोगों को बाहर निकल लिया। लेकिन एक श्रमिक को निकलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। जिनमें से कुछ ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने कई श्रमिकों को मलबे से बाहर निकल लिया था।

लेकिन मलबे के नीचे दबे एक मजदूर को निकलने में कई मुश्किलें सामने आई। जिसे निकलने के लिए करीब 2 घंटों का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। इस दौरान एसडीआरएफ ने मजदूर को ऑपरेशन चला कर मलबे से बाहर निकला। जिसके बाद मजदूर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

मजदूर की पहचान मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के रहने वाले सुरेंद्र के रूप में हुई है। सुरेंद्र को मलबे से बाहर निकालने के बाद एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां फिलहाल सुरेंद्र उपचाराधीन है। हालांकि सुरेंद्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस दीवार गिरने के कारणों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

प्रशासन ने हादसे की गहन जांच के आदेश दिए है। लेकिन मुख्य कारण दीवार के पास हो रही खुदाई को मना जा रहा है। दीवार के पास खुदाई के काम चल रहा था। काम खत्म कर मजदूर दीवार के पास ही आराम करने के लिए बैठ गए। इसी दौरान साइड की दीवार ढह गई। बताया जा रहा है कि निर्माण में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि पुलिस टीम जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें