Site icon Dainik Savera Times

होली के दिन हादसा : स्विफ्ट कार ने 3 बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत व 4 घायल

कुरुक्षेत्र: शहर में होली के त्योहार एक परिवार की खुशियां छीन ले गया। शादीपुर गांव के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने 3 बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार 4 दोस्त जख्मी हो गए, जबकि 20 साल के एक युवक की मौत हो गई। प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। मृतक की पहचान नमन पाल 20 निवासी बजीदपुर के रूप में हुई। कल होली के त्यौहार पर प्रिंस व गौरव दूसरी बाइक पर थे। तीसरी बाइक पर दो और दोस्त साथ थे।

नमन अपने दोस्त अरुण के साथ बाइक के पीछे बैठा हुआ था। साहब सिंह निवासी बजीदपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी सेक्टर-5 में चाय की दुकान है। कल वह अपनी बाइक पर उड़ाना से उमरी होते हुए दौलतपुर वाया बजीदपुर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसका बेटे नमन पाल और उसका दोस्त अरुण बाइक पर मिले। उन्होंने थोड़ा रुककर बातचीत की और फिर अरुण बाइक लेकर उसके आगे हो गया। तभी पीछे से एक स्विफ्ट कार तेज स्पीड में आई। उसके ड्राइवर ने बगैर हॉर्न दिए सीधे नमन और अरुण की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

कार का बैलेंस बिगड़ गया, तो बाकी बाइक भी चपेट में आ गईं। सब सड़क पर गिर गए। उसका बेटा नमन सिर के बल गिरा। उसने अपनी बाइक को साइड में खड़ी करके बेटे को संभाला। उसने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। नमन को पास के प्राइवेट अस्पताल ले गया। यहां इलाज के दौरान नमन की मौत हो गई। अरुण, सोमेश कुमार, सागर और गौरव का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सूचना पाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version