करनाल/नीलोखेड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर वीरवार रात सड़क किनारे खड़ी पिकअप को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में मौजूद कंपनी के मैकेनिकल हेड दिनेश (38) की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ मिनट तक अफरा-तफरी रही।
जानकारी के अनुसार निजी कंपनी के सात कर्मचारी पिकअप से उत्तर प्रदेश के शामली जा रहे थे और रास्ते में गाड़ी थोड़ी देर के लिए साइड में लगाई थी। उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करते हुए सीधे पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अंदर बैठे लोग फंस गए।
घटना में राजेश समेत तीन कर्मचारी घायल हुए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने सभी की हालत फिलहाल स्थिर बताई है।
बुटाना थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन कर्मचारी घायल हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत प्राप्त होने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ट्रक चालक की पहचान के लिए हाईवे किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...