Site icon Dainik Savera Times

कुरुक्षेत्र में अस्थाई ड्रेन पुल पर आए दिन हो रहे हादसे, जानिए क्या है इसकी वजह

कुरुक्षेत्र: पिहोवा अम्बाला रोड पर अस्थाई ड्रेन पुल पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। आप को बता दे कि इस पुल के कम चौड़ा होने की वजह से वाहन ड्रेन में गिर रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों का लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है और दुर्घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

बता दे कि बीती रात को भी एक ट्रैक्टर ड्रेन में गिर गया और अब आज सुबह भी एक गेहूं से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली ड्रेन में गिर गई। जिसकी वजह से किसान का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। वही पीड़ित किसान ने बताया कि इस अस्थाई ड्रेन पुल की चौड़ाई कम होने की वजह से आए दिन किसानों का नुकसान हो रहा है।

सरकार और प्रशासन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि उनका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द ड्रेन पुल का निर्माण करना चाहिए। जिससे लोगों का नुकसान होने से बचाया जा सके।

Exit mobile version