Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोड में घटिया सामग्री लगाने का आरोप…स्थानीय लोगों में रोष, कार्रवाई की मांग

October 13, 2024

रोड में घटिया सामग्री लगाने का आरोप…स्थानीय लोगों में रोष, कार्रवाई की मांग

नूंह (सद्दाम हुसैन) : फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव पाटखोरी से चैनपुरी बास को जोड़ने वाली मार्ग पर घटिया सामग्री लगाने का स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है। लोगों ने बताया की सरकार की आंखों में लगातार धूल झोंकने का काम किया जा रहा है, मुश्किल से दो साल इस रोड़ को बने हुए और पुरा रोड क्षतिग्रस्त हो गया है और बीएडआर विभाग ने‌ फिर से टेंडर पासकर काम शुरू करा दिया है।

बताया की रोड़ के बनाने में निहायत ही घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसको लेकर गांव के लोग खासा नाराज हैं। अगर जल्द मामले में संज्ञान नहीं लिया गया तो रोड पर चल रहे काम को मौके पर रूकवाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक खंड फिरोजपुर झिरका के बड़े गांव पाटखोरी से चैनपुरी बास को जोड़ने वाला रोड़ पर ठेकेदार द्वारा काम चलाया हुआ है।

गांव के लोगों का आरोप है कि ठेकेदार रात में घटिया सामग्री डलवाकर काम कर रहा है ताकी लोगों को इसकी भनक ना लगे। गांव पाटखोरी के लोगों का साफ कहना है कि जो रास्ता बनाया जा रहा है वो 5 करम का है, वो केवल 18 फुट का ही बनाया जा रहा है, इतना ही नहीं रोड़ के साथ साथ किसी भी तरह की बरम भी दिखाई नहीं दे रही है।

लोगों ने बताया कि पहाड का सारा पानी इसी सड़क के ऊपर से होकर बहता है जिसकी वजह से रोड़ बहुत जल्द ही टूट जाता है, जिसकी वजह से ग्रामिणो को काफी लम्बे समय तक तकलीफ़ झेलनी पड़ती है । मीडिया कि टीम‌ जब मौके पर पहुंची तो ठेकेदार वहां से नो‌ दो ग्याहर‌ हो गया।‌ इस कार्य का संपूर्ण स्टीमेट जब मीडिया ने सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों से मांगा गया तो‌ वो बचते हुए नजर आए,जिससे साफ पता चलता है कि सड़क निर्माण में धांधली की जा रही होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें