नारायणगढ़ : बिचपड़ी गांव में हुए ट्रिपल हत्याकांड के मामले में अम्बाला की सीआईए-1 ने मुख्यारोपी अभिषेक के साथ हुई मुठभेड़ में टांगों पर गोली लगने पर घायल होने पर काबू किया और नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल से अम्बाला रेफर किया। दोनों तरफ से लगभग 8 राउंड हुए फायर। पुलिस ने मौके से आरोपी का हथियार व बाईक बरामद की। अम्बाला की सीआईए-1 के इंचार्ज हरविन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी अभिषेक वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था।
पुलिस की टीम जब इलाके में छानबीन करते हुए नारायणगढ़-सढोरा रोड़ पर गश्त पर थी तभी अभिषेक अपनी पल्सर मोटरसाइकिल पर भागता हुआ नजर आया। पुलिस को देखकर उसने बाइक पहाडीपुर के खेतों की तरफ दौड़ा दी। जब पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया तो इस शातिर अपराधी ने पुलिस टीम पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और अपराधी के बीच खेतों में सनसनीखेज मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से कुल 8 राउंड फायरिंग की गई। आरोपी अभिषेक की तरफ से चलाई गई गोली में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी अभिषेक वहां से भागते हुए उसकी दोनो टांगो में गोली लगने पर वह वहीं ढेर हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया। सीआईए.1 की टीम घायल आरोपी को तुरंत नारायणगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आई जहां पर उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे अम्बाला रेफर कर दिया।इस समय अंबाला अस्पताल में भारी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है।

