Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

व्यापारी हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, मां के सामने हुआ था बेटे का सीना छलनी

March 9, 2024

व्यापारी हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, मां के सामने हुआ था बेटे का सीना छलनी

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले में स्क्रैप व्यापारी के मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसके साथ ही हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें उस दर्दनाक मंजर को साफ देखा जा सकता है। जिसमें एक मां के सामने उसके बेटे को गोलियों से भून दिया गया। व्यापारी के दो छोटे-छोटे बच्चे भी यहां दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें बचाने के लिए तुरंत अंदर ले जाया गया है।

इस हत्याकांड के मामले में गोल्डी बराड़ गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हत्या करवाने की बात कबूल की है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के गुरुग्राम में स्क्रैप का कारोबार करने वाले व्यापारी सचिन 29 फरवरी को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने परिवार के साथ निकले थे। इस दौरान उनके साथ उनका पूरा परिवार था। वह गुरुग्राम से संगरूर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान उनके ऊपर अचानक हमला हो गया। एक सफेद गाड़ी में आए बदमाशों ने सचिन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस पूरी घटना को उनकी मां ने देखा तो वह तुरंत बेटे के पास पहुंची। वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी मां उन्हें बचाने की कोशिश करती रहीं लेकिन बदमाश नहीं माने। मां बदमाशों के सामने खड़ी रही और वह लगातार सचिन पर गोलियां चला रहे थे।

अपने लाल को इस तरह से छलनी होते हुए देख रही मां लगातार हत्यारों से उसके बेटे को छोड़ देने की विनती कर रही थी। इस दौरान उनकी मां को एक हत्यारे ने चोट भी पहुंचाई इसके बावजूद भी वह अपने कलेजे के टुकड़े को छोड़कर नहीं भागी। इस दर्दनाक वीडियो के सामने आने के बाद भी फिलहाल पुलिस कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें