Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में नाबालिगा के साथ र्दुव्‍यवहार के मामले में आरोपी गिरफ्तार

March 28, 2024

अंबाला में नाबालिगा के साथ र्दुव्‍यवहार के मामले में आरोपी गिरफ्तार

अंबाला शहर: शहर थाना बलदेव नगर में दर्ज नाबालिगा से र्दुव्यवहार के मामले में 27 मार्च 2024 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी हैदर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता पीड़ित नाबालिगा की माता ने 26 मार्च 2024 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 25 मार्च 2024 होली के दिन आरोपी हैदर जोकि हमारी गली से निकला तो उस समय उसकी नाबालिग बेटियां अपने घर के बाहर होली खेल रही थी। होली खेलता देखा आरोपी नाबालिगा को चॉक्लेट दिलाने के बहाने से अपनी मोटर साइकिल पर बैठने के लिए कहने लगा पर बच्ची ने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए साथ जाने से इनकार कर दिया और तब आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री से र्दुव्यवहार करने का अपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें