
हरियाणा के रोहतक में एक जमीन पर जबरन कब्जा कर से हथियाने का मामला सामने आया है। 300 गज जमीन की मालकिन महिला को आरोपियों ने पहले।पैसे देकर प्लॉट खरीदने का झांसा दिया बाद में प्लॉट पर बदमाशों की मदद से कब्जा कर के बैठ गए।
जिससे परेशान हो महिला ने प्लॉट पर बाउंड्री करने के लिए चारों तरफ दीवारें बनवा दी। जिसका विरोध करते हुए आरोपियों ने दीवार तोड़ कर जमीन पर मकान का निर्माण शुरू करवा दिया। जिसके बाद सांपला थाने में लढोत गांव निवासी मायाबती ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
शिकायत देते हुए महिला ने बताया कि उसने आज से 15 वर्ष पहले एक 300 गज का प्लॉट खरीदा था। जिसकी कीमत अब 85 लाख है। आरोपी नसीब ने उस पर कब्जा कर रखा है। कब्जे से परेशान हो महिला ने बाउंड्री बनवा दी।जिसे तोड़कर आरोपी मकान बनवाने लगा।
नसीब उस प्लॉट के केवल 25 लाख देकर रजिस्ट्री करवाना चाहता है। और कहता है कि, पैसे बाद में दे देगा। जिसकी कीमत इससे कही ज्यादा है। इसके अलावा आरोपी ने प्लॉट पर पड़ी 70 हजार ईंटें भी प्रयोग में ले ली।
बातचीत करने गई महिला के साथ भी आरोपियों ने झगड़ा कर उन्हें डरने–धमकाने की कोशिश की। गाली– गलौज कर मारपीट के लिए तैयार आरोपियों ने बात करने से मना कर दिया। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...