Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह हिंसा के दौरान गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

September 15, 2023

नूंह हिंसा के दौरान गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम: हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान एक व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने सोहना सिटी पुलिस थाने में 31 जुलाई को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया।नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिन्दू परिषद की जलाभिषेक यात्र पर भीड़ ने हमला कर दिया था। हिंसाव में छह लोगों की मौत हो गयी थी जिनमें से अधिकतर जलाभिषेक यात्र पर हुए हमले के दौरान मारे गए। गुरुग्राम में एक मस्जिद पर हुए हमले में एक इमाम की मौत हो गयी थी।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में सोहना के एक निवासी ने कहा कि उसे 31 जुलाई की शाम को एक जिम से लौटते वक्त पैर में चोट लगी थी। उसने कहा, ‘‘इलाज के दौरान पता चला कि मुझे पैर में गोली लगी है। कुछ अज्ञत लोगों ने सांप्रदायिक दंगों के दौरान मुझे मारने के इरादे से गोली मारी थी।’’ पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, ‘‘गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह में लाहबस गांव निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। हम शहर की एक अदालत में उसे पेश करने के बाद उसका पुलिस रिमांड मांगेंगे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें