Site icon Dainik Savera Times

कुरुक्षेत्र पुलिस की कार्र​वाई : नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी किया गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र : पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में शाहबाद पुलिस ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी आरोपी रणधीर उर्फ धीरू वासी बुहावी जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार करने में सफलत हासिल की है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 अक्टूबर को शाम को पुलिस चौंकी शहर शाहबाद चौंकी प्रभारी पीएसआई मांगे राम, सहायक उप निरीक्षक गजराज, प्रवीन कुमार, मुख्य सिपाही सार्जेंट की टीम एरिया में गस्त पर थी।

पुलिस टीम ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर जंधेड़ी रोड पर नहर के पास नाकाबंदी करके कार को रुकवाकर आरोपियों को काबू करना चाहा तो कंडक्टर साइड में बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस टीम पर फायर करने का आरोपी खेतों की तरफ भाग गया था। पुलिस टीम ने कार चालक आरोपी गौरव वासी जंधेड़ी जिला कुरुक्षेत्र को काबू कर लिया गया था। आरोपियों की कार की तलाशी लेने पर कार से करीब 40 लाख रुपए कीमत का 200 ग्राम चिट्टा 200 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

20 अक्टूबर को सुबह पुलिस टीम ने पुलिस पर फायरिंग करने के आरोपी संजू वासी कैथल को मुठभेड़ के बाद की टांग में गोली मारकर काबू कर लिया था। आरोपी से एक देसी कट्टा बरामद हुआ था। पुलिस चौंकी शहर शाहबाद प्रभारी पीएसआई मांगे राम, सहायक उप निरीक्षक गजराज, प्रवीन कुमार की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी रणधीर उर्फ धीरू वासी बुहावी जिला कुरुक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रणधीर उर्फ धीरू के खिलाफ जिला पटियाला पंजाब, जिला अम्बाला, जिला कुरुक्षेत्र के थाना शाहबाद व बाबैन में मारपीट, एनडपीएस एक्ट के 9 मामले दर्ज हैं।

Exit mobile version