Site icon Dainik Savera Times

रादौर क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, सरपंचों को जारी हुए नोटिस

strict action against illegal mining

strict action against illegal mining

हरियाणा डेस्क: रादौर में यमुना नदी के आसपास अवैध खनन की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बता दें कि एसडीएम के नेतृत्व में गांव पोबारी, उन्हेड़ी, बागवाली और लालछप्पर में विशेष जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन से जुड़े मामलों में चार एफआईआर दर्ज की गई हैं।

एसडीएम ने बताया कि रादौर क्षेत्र के सभी गांवों के सरपंचों को लिखित नोटिस जारी कर दिए गए हैं। नोटिस में साफ चेतावनी दी गई है कि यदि उनके गांव में पंचायती भूमि, सरकारी जमीन या यमुना नदी क्षेत्र में अवैध खनन पाया गया, तो संबंधित सरपंच के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : Viral Video: टमाटर नहीं मिला तो “पुलिस” की धमकी! पालतू तोते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उन्होंने कहा कि प्रशासन अवैध खनन को किसी भी स्थिति में सहन नहीं करेगा और इस पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सरपंचों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने गांवों में सतर्कता बरतें और यदि कहीं भी अवैध खनन की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

इसके साथ ही ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए रादौर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी की गई है, जहां लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

Watch Video: Himachal में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 60 सरकारी कर्मचारी पकड़े गए

Exit mobile version