Site icon Dainik Savera Times

Ambala में अवैध पटाखे बेचने वालों पर प्रशासन का कसा शिकंजा, दुकानदारों के काटे चालान

अंबाला: शहर में प्रशासन के तेवर काफी सख्त नजर आ रहे हैं। वहीं आज पुलिस प्रशाशन और निगम की टीम ने मिलकर शहर में अवैध पटाखें बेचने वालों के चलान काटे ओर कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। SDM दर्शन लाल ने बताया कि सेक्टर दस में पटाखें बेचने के लिए जगह निर्धारित की गई है लेकिन कुछ लोग मान नहीं रहे हैं।

हमारे द्वारा लाइसेंस प्रदान किया गया बिना लाइसेंस के कोई भी पटाखें नहीं बेच सकता है। इसी लिए हमने आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें पुलिस के अधिकारी और निगम अधिकारी को शामिल किया गया था। यह प्रक्रिया आगे भी चलती रहेगी जब ऐक दुकानदार का चलान काटा गया तो वो सरकार को कोसने लगा कहा कि अभी तक ऐक रुपए की बोनी भी नहीं हुई। 2 हजार रुपए का चालान काट दिया जो सरासर गलत है।

Exit mobile version