Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में अवैध खनन कर प्रशासन की कार्रवाई, मौके कर पहुंच कर काबू किए आरोपी, जेसीबी और डंपर जब्त

July 2, 2025

पानीपत में अवैध खनन कर प्रशासन की कार्रवाई, मौके कर पहुंच कर काबू किए आरोपी, जेसीबी और डंपर जब्त

पानीपत में अवैध माइनिंग करने वालों पर सख्त कार्यवाई की गई। टीम को सूचना मिली थी कि बराना गांव में अवैध माइनिंग की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

मंगलवार को हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो पानीपत की पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर अवैध माइनिंग को रोकने के लिए घटनास्थल पर पहुंच कर माइनिंग रुकवाई, साथ ही माइनिंग कर रहे आरोपियों को भी काबू किया।

पुलिस टीम ने माइनिंग स्थल पर मौजूद एक जेसीबी और एक डंपर को भी कब्जे में ले लिया। इसके अलावा पुलिस ने माइनिंग विभाग की टीम को सूचित कर माइनिंग स्थल पर बुला क्षेत्र को सीज कर दिया है।

अधिक जानकारी देते हुए पानीपत थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें बहाना गांव में अवैध खनन की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची और और आरोपियों को काबू किया। हालांकि अवैध खनन को रोक–थाम के प्रयास किया जा रहे है। अवैध माइनिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें