
करनाल में जिला नगर योजनाकार की टीम ने अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेसीबी चलाकर 2 अवध मकान ढाह दिए। उस दौरान मकानों के मालिक कर्मचारियों से हाथ जोड़कर मकान न ढाहने की विनती करते रहे।
प्रशासन ने दो स्थानों पर कार्रवाई कर दो अलग–अलग स्थानों पर बुलडोजर चला कर कार्रवाई की। निर्माणाधीन मकान गिराए। अवैध कालोनियों में निर्मित कच्ची सड़कों को भी ध्वस्त किया गया। प्रशासन ने आम जनता को समझाने का प्रयास किया।
पहली कार्रवाई पुंडरक गांव में पांच अकड़ की जमीन में निर्मित अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। दूसरी कार्रवाई पाल नगर के पास मेहता फार्म के सामने स्थित डेढ़ एकड़ के क्षेत्र में कार्रवाई की गई। अवैध कॉलोनी में कच्ची सड़कें,अवैध निर्माणाधीन मकान और सीवरेज लाइनों को तहस–नेहस किया गया।
कार्रवाई के दौरान मौके पर जिला नगर योजनाकार, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सदर थाना पुलिस मौजूद रही। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिला नगर योजनाकार ने आम जनता से अपील की, कि अवैध कालोनियों में प्लॉट खरीदना या मकान बनाना प्रतिबंधित है। कृपया इसी ज़मीनों पर मकान का निर्माण न करे।
यदि ऐसा किया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अवैध कॉलोनी में मकान बनाना या खरीदना दोनों ही मना है। प्लॉट विक्रेताओं को भी चेतावनी दी गई है, कि अवैध कॉलोनी न काटे। नाही कोई प्लॉट बेचे। यदि ऐसा किया है तो उस व्यक्ति के रुपया तुरंत वापस करे। रुपए वापस न करने की स्थिति में प्लॉट विक्रेताओं के ख8लाफ कार्रवाई की जाएगी।