Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में एक बार फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, आठ IPS अधिकारियों का तबादला

December 28, 2024

हरियाणा में एक बार फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, आठ IPS अधिकारियों का तबादला

Administrative Reshuffle in Haryana : हरियाणा में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। सरकार ने आठ IPS अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, IPS अर्शदीप सिंह चावला को करनाल के मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस एकेडमी के निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। IPS कृष्ण कुमार राव को रोहतक का ADGP बनाया गया है और अमिताभ सिंह ढिल्लों को हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

IPS सौरभ सिंह को ADGP सीपीटी एंड आर, भोंडसी के पद पर नियुक्त किया गया है। सिबाश कबिराज को अंबाला रेंज के IGP की जिम्मेदारी मिली है। सरकार ने सतिंदर कुमार गुप्ता को फरीदाबाद का पुलिस आयुक्त और गौरव को ईस्ट गुरुग्राम का DCP बनाया है। IPS मयंक गुप्ता को रेवाड़ी का SP नियुक्त किया गया है।

हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा की भाजपा सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य में 1993 बैच के IAS अधिकारी आलोक मित्तल को एंटी करप्शन ब्यूरो और एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर की जिम्मेदारी दी थी। वहीं, 1998 बैच के IPS अधिकारी सौरभ सिंह को ADGP/CID नियुक्त किया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें