Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS सौरभ सिंह बने CID चीफ

December 23, 2024

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IPS सौरभ सिंह बने CID चीफ

Administrative Reshuffle in Haryana : हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां पर IPS सौरभ सिंह को CID चीफ और आईपीएस आलोक मित्तल को ADGP एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी शासित हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल हुआ है। यहां पर 1993 बैच के IAS अधिकारी आलोक मित्तल को एंटी करप्शन ब्यूरो और एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, 1998 बैच के IPS अधिकारी सौरभ सिंह को ADGP/CID नियुक्त किया गया है।

हरियाणा में नई सरकार के गठन के बाद से प्रशासनिक फेरबदल लगातार जारी है। इससे पहले दो दिसंबर को बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग हुई थी। प्रदेश सरकार ने 44 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की थी। IAS अनुराग रस्तोगी को सबसे अहम वित्त आयुक्त राजस्व (FCR), वित्त विभाग एवं आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और IAS सुमिता मिश्रा को गृह सचिव नियुक्त किया गया था।

वहीं, IAS सुधीर राजपाल को स्वास्थ्य एवं एविएशन विभाग के साथ चिकित्सा शिक्षा अनुसंधान और आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव IAS अफसर अशोक खेमका को अनिल विज के महकमे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। IAS अधिकारी डी सुरेश को हरियाणा भवन नई दिल्ली का रेजिडेंट कमिश्नर और उद्योग विभाग एवं वाणिज्य विभाग का प्रधान सचिव, IAS अधिकारी श्यामल मिश्रा को हरियाणा व्यापार मेला प्राधिकरण, नई दिल्ली का मुख्य प्रशासक, फरीदाबाद व गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नागरिक उड्डयन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था।

हरियाणा सरकार ने सौजी रजनी कान्थन को परिवहन आयुक्त, फूलचंद मीना को अंबाला डिवीजन का कमिश्नर, ए श्री निवास को हिसार डिवीजन का आयुक्त और दक्षिण हरियाणा बिजली निगम का एमडी नियुक्त किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें