यमुनानगर: जगाधरी की पटरी मौहल्ला निवासी 35 वर्षीय रीमा ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। मृतका ने करीब 13 साल पहले पटरी मौहल्ला निवासी अनुज के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका के मायके वालों ने उसके पति पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
प्रेम विवाह के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या

