Site icon Dainik Savera Times

SYL मामला: CM Khattar ने कहा, नहर का होना चाहिए निर्माण, पंजाब इस विषय पर करे पूरा सहयोग

नई दिल्ली: सतलुज यमुना लिंक (SYL) पर बैठक के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बयान दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश अनुसार दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री की बैठक हुई है। सीएम खट्टर ने कहा कि 3 मीटिंग के बाद भी कोई सौहार्दपूर्ण फैसला नहीं हो सका। सुप्रीम कोर्ट के अनुसार SYL का निर्माण होना चाहिए, लेकिन पंजाब इस विषय को एजेंडे पर लाने को तैयार नहीं है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सबसे पहला विषय SYL का निर्माण हो। पंजाब 2004 के अपने पुराने एक्ट पर अड़ा, जिसे सुप्रीम कोर्ट रद्द कर चुका है।

Exit mobile version