Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार 2 युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई दोनों की मौत

March 9, 2024

फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार 2 युवकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई दोनों की मौत

झज्जर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक निजी कम्पनी से डयूटी कर अपने गांव वापिस लौट रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान पवन पुत्र राजपाल व मोहित पुत्र दयाकिशन के तौर पर हुई है।

बताया जाता है कि पवन व मोहित गांव एमपी माजरा के रहने वाले थे और दादरी तोए के पास स्थित फिल्पकार्ड कम्पनी में सिक्याेरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। शनिवार को पवन व मोहित एक ही बाइक पर सवार होकर कम्पनी से डयूटी खत्म होने के बाद अपने गांव के लिए चले थे। जब वह गांव खेड़ी खातीवास के पास पहुंचे तो वहीं पर तेज रफ्तार

से आए एक ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों युवकों ने गंभीर चोटों के चलते मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की छानबीन की। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने जहां मृतकों के शवों का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है,वहीं इस मामले में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आरोपी ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें