Site icon Dainik Savera Times

अग्निवीर क्लर्क भर्ती परिणाम वेबसाइट पर जारी, तेरह दिसंबर दस्तावेज़ सत्यापन तय

Army Recruitment Running

Army Recruitment Running

अंबाला। भर्ती कार्यालय मुख्यालय अंबाला कैंट ने नवंबर में आयोजित अग्निवीर क्लर्क तथा स्टोर कीपर तकनीकी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती निदेशक कर्नल वी.एस. पाण्डेय ने बताया कि चयन सूची भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दी गई है, जहां उम्मीदवार अपने रोल नंबर से परिणाम देख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों का रोल नंबर चयन सूची में प्रदर्शित है, उन्हें दस्तावेज़ सत्यापन के लिए 13 दिसंबर सुबह 8:30 बजे भर्ती कार्यालय मुख्यालय, अंबाला कैंट में रिपोर्ट करना आवश्यक है। निर्धारित समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

सत्यापन के दौरान उम्मीदवारों को निम्न मूल दस्तावेज़ साथ लाने होंगे—

10वीं की वास्तविक अंकतालिका

12वीं की वास्तविक अंकतालिका

आधार कार्ड

आधार से लिंक मोबाइल फोन

भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि मूल दस्तावेज़ों की अनुपस्थिति या किसी भी विसंगति की स्थिति में उम्मीदवार को आगे की प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

 

है कि अधूरे दस्तावेज़ प्रस्तुत करने पर आवेदक को प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है।

Exit mobile version