Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ajay Singh Chautala सर्वसम्मति से फिर से जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए

September 12, 2023

Ajay Singh Chautala सर्वसम्मति से फिर से जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए
हिसार : अजय सिंह चौटाला को जननायक जनता पार्टी (जजपा) का सर्वसम्मति से रविवार को फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी।हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन में जजपा शामिल है। जजपा ने हिसार में अपनी राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी की बैठक की और 17 सितंबर को भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के दादरी में एक रैली आयोजित करने का फैसला किया।बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों, सैनिकों और महिलाओं के सम्मान में पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती 25 सितंबर को पार्टी राजस्थान के सीकर जिले में ‘किसान विजय सम्मान दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी।
 जजपा ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है और वहां 25-30 सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। जजपा की नजर भिवानी-महेंद्रगढ़ और हिसार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने पर है, हालांकि पार्टी की सहयोगी भाजपा पहले ही कह चुकी है कि वह हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। फिलहाल हरियाणा की सभी लोकसभा सीटें भाजपा के पास हैं। देवीलाल के पोते अजय सिंह चौटाला को तीन साल पहले जजपा प्रमुख के रूप में चुना गया था। जजपा का गठन दिसंबर 2018 में हुआ था। अजय सिंह  चौटाला पार्टी के सह-संस्थापक हैं।
 इस अवसर पर अजय सिंह  चौटाला ने कहा कि वह पार्टी प्रमुख के रूप में अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने दोबारा चुने जाने पर पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
 उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जजपा का आधार मजबूत हुआ है। अजय सिंह  चौटाला के बेटे और पार्टी के सह-संस्थापक दुष्यंत ने कहा कि जजपा अक्टूबर में राज्य भर में सदस्यता अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्षय़ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें