Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भिवानी पुलिस अधीक्षक को को सौंपा मांगपत्र

August 17, 2023

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भिवानी पुलिस अधीक्षक को को सौंपा मांगपत्र

भिवानी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भिवानी पुलिस अधीक्षक को सीबीएलयू में शरारती तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग को लेकर मांगपत्र सौंपा है. उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के बाहर पुलिस तैनात किए जाने की मांग की.अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक आशु पालुवास का कहना है कि सीबीएलयू परिसर में हर समय बाहरी शरारती तत्वों का आना-जाना लगा रहा है, जिसके कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ सीबीएलयू के शांतिपूर्ण माहौल में भी दखल पड़ती है, जिसका असर सीधे रूप से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

यही नहीं शरारती तत्व इतने बेखौफ है कि सीबीएलयू के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की भी बात नहीं सुनते हैं तथा विश्वविद्यालय में जबरदस्ती अंदर प्रवेश कर जाते है। ऐसे में एबीवीपी मांग करती है कि विद्यार्थियों की सहूलियत को मद्देनजर रखते हुए CBLU में बाहरी शरारती तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए, विश्वविद्यालय के बाहर पुलिस बूथ रखवाया जाए तथा सभी के पहचान पत्र की जांच सुरक्षाकर्मियों द्वारा सुनिश्चित करवाई जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें