Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

भूस्खलन की चपेट में आने से परिवार के सभी सदस्य बहे, बैंक प्रबंधक कमल वर्मा सहित 5 लोगों की मौत

August 18, 2023

भूस्खलन की चपेट में आने से परिवार के सभी सदस्य बहे, बैंक प्रबंधक कमल वर्मा सहित 5 लोगों की मौत

कुरुक्षेत्र: उत्तराखंड घूमने गए शहर के सेक्टर-4 में रहने वाले एक परिवार पर बारिश कहर बन टूटी। जिला पौडी, ऋ षिकेश के यमकेश्वर के नजदीक गांव मोहन चट्टी में भारी बारिश से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से परिवार के सभी सदस्य बह गए। ये सभी एक रिजोर्ट में रु के थे। इस हादसे में बैंक प्रबंधक कमल वर्मा, पत्नी निशा, भतीजा निशांत, बेटा निर्मित और साला मोंटी निवासी इसराना, पानीपत की मौत हो गई है, जबकि हादसे में कमल वर्मा की बेटी कृतिका (7) ही जीवित बची है। बैंक प्रबंधक कमल वर्मा सहित परिवार के 5 लोगों की मौत से सैक्टरवासियों में शोक की लहर छा गई।

कमल वर्मा यूनियन बैंक शाखा पानीपत में प्रबंधक थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण कमल वर्मा अपने परिवार के साथ ममेरे साले मोंटी और भतीजे निशांत के साथ पहाड़ों पर घूमने के लिए गए थे। यहां मोहन चट्टी में बने एक रिजॉर्ट में रु के थे। घटना से ठीक पहले कमल वर्मा ने सकुशल पहुंचने की सूचना अपने दोस्त व परिजनों को दी थी। बुधवार देर शाम जैसे ही निशांत और निर्मित के शव सेक्टर-4 पहुंचे, तो वहां चीख-पुकार मच गई। अपने दोनों पोतों के शव देख कर माया देवी का कलेजा फट गया। निशांत की मां मोनिका बार-बार बेसुध हो रही थी। वहीं बहन रितिका के आंसू रोके नहीं रु क रहे थे। रिश्तेदार से लेकर आस- पड़ोस के लोग किसी तरह उनको हौसला देने का प्रयास कर रहे थे, मगर इसको देख कर हर किसी की आंखें नम थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें